WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

UPPSC Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किए तीन भर्तियों के नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन

UPPSC Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश के जो बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में है, उनके लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में राज्य सरकार लोक सेवा आयोग ने तीन भर्तियों के शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इनमें से एक भर्ती अस्सिटेंट रजिस्टार की है। इसके अलावा आयोग ने अन्य दो भर्तियां प्रतिनियुक्ति पर निकली है। इसमें से एक भर्ती सिस्टम एनालिटिक्स की है और दूसरी उपसचिव आईटी की है। इन दोनों भर्तियों में एक – एक वैकेंसी है। उत्तर प्रदेश सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा 2024 के मुताबिक अस्सिटेंट रजिस्टार के 38 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू की जा चुकी है, तो चलिए आपको इस भर्ती के बारे में और जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

आवेदन के लिए आयु सीमा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में निकली इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी। अस्सिटेंट रजिस्टार की भर्ती में 30 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इसका अर्थ यह है कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1779 से पहले और 1 जुलाई 1994 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ सिस्टम एनालिस्ट भर्ती के लिए आयु सीमा 30 वर्ष से 55 वर्ष तथा उपसचिव के लिए 35 वर्ष से 55 वर्ष निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता तथा अंतिम तारीख

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यतरी की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आयोग की ऑफिशल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दे कि असिस्टेंट रजिस्टर की भर्ती के लिए में आवेदन करने तथा फीस भरने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2024 ते की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2024 रहेगी।

एपीओ तथा सिविल जज भर्ती का नोटिफिकेशन

यूपी लोक सेवा आयोग को सहायक अभियोजन अधिकारी तथा उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज के रिक्त पदों की जानकारी भी मिली है। इन पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाने वाली है। हालांकि अभी यह साफ तौर पर नहीं बताया गया कि पदों की संख्या कितनी है। जानकारी मिली है कि इन वेकन्सीज का विवरण श्रेणी वार तैयार न होने के कारण इस संबंध में अभी नहीं भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment