WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

SAI Vacancy 2024: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया में निकली भर्ती, मिलेगी एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक की सैलरी

SAI Vacancy 2024: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया भारत सरकार की एक स्वायत्त संस्था है, जिसका उद्देश्य देश में खेलों के विकास और प्रचार के लिए काम करना है। यह संस्था खेल मंत्रालय के तहत कार्य करती है। हाल ही में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरियों के लिए भर्तियां प्रकाशित की गई है। यह भर्तियां SAI के न्यू स्पोर्ट्स कंपलेक्स सिलवासा, दादर और नगर हवेली के लिए निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार SAI की वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस भर्ती के बारे में डिटेल से बताते हैं।

SAI Vacancy 2024 अंतिम तिथि

जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित की गई है।

इन पदों पर निकाली भर्ती

  • हाई परफॉर्मेंस मैनेजर
  • स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट
  • फिजियोथैरेपिस्ट ग्रेड
  • फिजियोथैरेपिस्ट ग्रेड
  • न्यूट्रीशनिस्ट
  • यंग प्रोफेशनल
  • मसाज ग्रेड

पद के अनुसार आयु सीमा

  • हाई परफार्मेंस मैनेजर – 65 वर्ष
  • स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट – 35 वर्ष
  • फिजियोथैरेपिस्ट ग्रेड-2 – 45 वर्ष
  • फिजियोथैरेपिस्ट ग्रेड-1 – 45 वर्ष
  • न्यूट्रीशनिस्ट – 35 वर्ष
  • यंग प्रोफेशनल – 35 वर्ष
  • मसाज ग्रेड-2 (महिला) – 35 वर्ष

SAI Vacancy 2024 योग्यता

जो भी अभ्यर्थी SAI में आवेदन करना चाहते हैं उनके पास अधिकृत सूचना के मुताबिक योग्यता होना अनिवार्य है। जो मांगी गई क्वालिफिकेशन के अनुसार सुनिश्चित मापदंड रखते हैं, वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

SAI Vacancy 2024 में आवेदन करने वाले कैंडिडेट का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

पद के अनुसार सैलरी

  • हाई परफार्मेंस मैनेजर – 1 लाख से डेढ़ लाख रुपये
  • स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट – 60 हजार रुपए से 80 हजार रुपए
  • फिजियोथैरेपिस्ट ग्रेड 2 – 60 हजार से 80 हजार रुपए
  • फिजियोथैरेपिस्ट ग्रेड 1 – 40 हजार से 60 हजार रुपए
  • न्यूट्रीशनिस्ट – 75 हजार से 1 लाख रुपए
  • यंग प्रोफेशनल – 40 हजार रुपए
  • मसाज ग्रेड 2 महिला – 35 हजार रुपए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment