WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Rajasthan Safai Karmi Bharti: बुरी खबर! राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 हुई रद्द, जानिए अब कब आएगा नया नोटिफिकेशन

Rajasthan Safai Karmi Bharti: जैसा कि आप जानते है, राजस्थान में सफाई कर्मचारी के पद पर 24,797 भर्ती को पूरा किया जाना था। हाल ही में इस भर्ती को कैंसिल कर दिया गया है, इसलिए जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए तैयारी में जुटे थे, उन्हें काफी दुख पहुंचा है। भर्ती स्थगित करने का नोटिस स्वायत शासन विभाग ने जारी किया है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस भर्ती के लिए 9 लाख से अधिक आवेदन किए गए थे। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि राजस्थान सफाई कर्मचारी की नई भर्ती कब होगी और इसके लिए क्या योग्यता चाहिए है।

सफाई कर्मचारी भर्ती हुई रद्द

राजस्थान में स्थानीय निकायों में सरकार ने सफाई कर्मचारी के रिक्त पदों को भरने के लिए 4 मार्च से आवेदन शुरू किए गए थे। किसी कारणवश इस भर्ती को रद्द कर दिया गया है।

कब आएगा नया नोटिफिकेशन

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार, वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग कर रहे थे। इसके विरोध के कारण राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है।

हालांकि, जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में भर्ती रद्द करने का कारण ‘अपरिहार्य कारणों’ को बताया गया है। कहा जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही बदली हुई भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नया नोटिफिकेशन जारी करेगी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है की भर्ती का नया नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जाएगा।

आवेदन के लिए पात्रता

स्थानीय निकायों में सफाई कर्मचारी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 साल का सफाई का अनुभव प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छुट का प्रावधान भी रखा गया है। बता दे कि यह भर्ती पिछले साल गहलोत सरकार ने निकाली थी, परंतु अब इस भर्ती को रद्द कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment