WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Rajasthan Safai Karmchari Bharti: राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24 हजार पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

Rajasthan Safai Karmchari Bharti: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए नई संशोधित अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली है, जिसके तहत कुल 24,797 पदों पर भर्ती की जाएगी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी और पहले आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस भर्ती में चयन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया है और यह भर्ती नियम 2012 के आधार पर की जाएगी, तो चलिए आपको इस भर्ती में होने वाले बदलाव के बारे में बताते हैं।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti भर्ती रद्द होने का कारण

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 पहले रद्द होने का कारण वाल्मीकि समुदाय द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन और हड़ताल था इस भर्ती में गैर- वाल्मीकि समुदाय के युवाओं द्वारा सबसे अधिक संख्या में आवेदन किए गए थे, जिसे लेकर वाल्मीकि समुदाय द्वारा राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में प्राथमिकता देने को लेकर मांगे उठाई जाने लगी थी। इसी के चलते सरकार द्वारा Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024 को रद्द कर दिया गया था और अब नई संशोधित अधिसूचना के साथ इस भर्ती में कई बदलाव किए जाएंगे।

Rajasthan Safai Bharti नए नियम

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए स्वायत शासन विभाग में संशोधित नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि अब इन भारतीयों के लिए प्राइवेट कंपनियों के जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। अब केवल नगर निगम नगर पालिका और नगर परिषद में सड़क की सफाई और सीवर की सफाई कंपनी और ठेकेदारों से जारी किए प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। यह व्यवस्था भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्र को रोकने के लिए की गई है इस भर्ती में चयनित होने के लिए सफाई कर्मचारी के पास एक साल का अनुभव होना आवश्यक है।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti के लिए पात्रता

  • आयु सीमा – न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। हालांकि आयु – सीमा में राज्य सरकार के नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दे कि आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी।
  • शैक्षिक योग्यता – अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए और राज्य के किसी भी शहरी निकाय केंद्र या राज्य के किसी भी विभाग में सफाई कार्य करने में सक्षम होना चाहिए। उनके पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment