Pashudhan Vikas Yojana: देश में किसानों की आय में वृद्धि के लिए, केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का कार्यान्वयन कर रही हैं। झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार दुधारू पशुओं की खरीद पर सब्सिडी प्रदान करेगी, जिससे सभी किसान इसका लाभ उठा सकें। इस पशुधन विकास योजना के माध्यम से, किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पशुपालन को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप, न केवल कई किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि पशु चिकित्सा सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
Pashudhan Vikas Yojana
हेमंत सोरेन जी ने झारखंड राज्य के सभी किसानों की आय में सुधार के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, सरकार किसानों को पशुपालन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। विशेष रूप से, जो किसान दूध उत्पादन में रुचि रखते हैं, उन्हें गाय या भैंस की खरीद पर 90% तक की सब्सिडी मिलेगी। इस प्रकार, किसानों को पशु खरीदने के लिए केवल 10% राशि का भुगतान करना होगा।
योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन के लिए प्रेरित करना है। इसके अंतर्गत किसानों को पशुपालन या दूध देने वाले जानवरों की खरीद के लिए अनुदान प्रदान करके उनकी आय में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार द्वारा गाय, मुर्गी, सूकर, बत्तख और बकरी पालन के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के माध्यम से पशुपालक अपने जीवन यापन के साधनों को प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।
योजना का लाभ
- इस योजना के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
- अच्छी नस्ल के पशु खरीदने पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से किसानों को आजीविका के साधन प्राप्त होंगे।
- झारखंड सरकार इस योजना के तहत निराश्रित महिलाओं को 90% तक की सब्सिडी प्रदान करेगी।
- वहीं राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य जातियों को 75% सब्सिडी प्रदान करेगी।
- इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
- पशुधन विकास योजना के माध्यम से किस अच्छी गुणवत्ता के पशु खरीद पाएंगे।
योजना के लिए पात्रता
- झारखंड के मूल निवासी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- पशुपालन करने वाले या किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- राज्य की दिव्यांग एवं विधवा महिलाएं भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करता के पास पशुपालन के लिए पर्याप्त जगह वह पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन संबंधी दस्तावेज
- प्रशिक्षण का कोई सर्टिफिकेट (यदि हो तो)
- विकलांगता की स्थिति में विकलांग प्रमाण पत्र
- यदि आवेदक महिला विधवा है तो विधवा प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
योजना के लिए आवेदन
- योजना की वेबसाइट animalhusbandry.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर फ्री पशुधन योजना पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन जमा करें।