WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Maharashtra Kishori Shakti Yojana: महाराष्ट्र सरकार देगी किशोरियों को 1 लाख तक की सहायता, जानें किसे मिलेगा योजना का लाभ

Maharashtra Kishori Shakti Yojana: देश की सरकार और सभी राज्य सरकारें समय-समय पर बालिकाओं के कल्याण और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू करती हैं। इसी संदर्भ में, महाराष्ट्र राज्य सरकार ने किशोरी शक्ति योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य हर योग्य बालिका को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना है।

Maharashtra Kishori Shakti Yojana

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना का लाभ राज्य में निवास करने वाली अनेक किशोरियों को मिलेगा। इसके अंतर्गत सरकार किशोरियों की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने का प्रयास करेगी। राज्य की लड़कियों को स्वच्छता, पोषण और संबंधों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

यह योजना 11 से 18 वर्ष की आयु की किशोरियों के लिए है। इस योजना के तहत, जो किशोरियाँ स्कूल छोड़ चुकी हैं, उनके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। इन लड़कियों को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस योजना में विशेष ध्यान गरीब रेखा के नीचे आने वाले बीपीएल परिवारों की लड़कियों पर दिया जाएगा।

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करना है। राज्य की लड़कियों को स्वच्छता, पोषण और संबंधों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में एक सफल जीवन जी सकें। इस योजना के माध्यम से किशोरियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाएगा, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वे किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। यह योजना 11 से 18 वर्ष की आयु की किशोरियों के लिए है।

योजना का लाभ

  • यह योजना महाराष्ट्र राज्य की 11 से 18 वर्ष की किशोरियों के लिए शुरू की गई है।
  • जो लड़कियां किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुकी हैं, उन्हें इस योजना के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • लड़कियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।
  • राज्य की लड़कियों को स्वच्छता, पालन-पोषण और संबंधों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में एक सफल जीवन जी सकें।
  • गरीब परिवारों की किशोरियों को औपचारिक और अनौपचारिक शिक्षा दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत हर पात्र बालिका को प्रतिवर्ष 300 दिनों तक 600 कैलोरी, 18 से 20 ग्राम प्रोटीन और अन्य पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
  • हर बालिका को खाना बनाने, घरेलू कार्य, अच्छी आदतें और व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • यदि किशोरी की आयु 16 से 18 वर्ष है, तो उन्हें स्वरोजगार और अन्य कार्यों/नौकरियों के लिए भी तैयार किया जाएगा।
  • इस योजना से किशोरियों में आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास का विकास होगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • किशोरी का जन्म प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
  • स्कूल के शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक किशोरी महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का लाभ उठाने के लिए किशोरी की उम्र 11 से 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • किशोरी गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार से होनी चाहिए।

योजना के लिए आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट wcd.nic.in पर जाएं।
  • किशोरी शक्ति योजना पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment