WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Ladka Shetkari Yojana: महाराष्ट्र सरकार की नई पहल ‘लाड़का शेतकरी योजना’, किसानों के लिए आर्थिक सहायता का नया द्वार

Ladka Shetkari Yojana: केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार गरीब वर्ग को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए समय – समय पर अनेक योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का उद्देश्य देश की गरीब आबादी को आर्थिक सहायता देना तथा उन्हें सशक्त बनाना है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के किसान भाइयों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने लाड़का शेतकरी योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत किसान भाइयों को 2 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।इस मदद की सहायता से गरीब किसान अपने बच्चों की देखभाल तथा उनकी जरूरत को पूरा करने में समर्थ होंगे। तो चलिए आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए क्या पात्रता चाहिए और आप इसमें कैसे आवेदन कर सकते हैं।

योजना के मुख्य उद्देश्य

  • किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना।
  • किसानों को खेती के लिए प्रेरित करना।
  • किसानों के परिवार के सदस्यों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना।
  • किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना।

लाड़का शेतकरी योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक किसान को महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • सिर्फ भूमि धाराक किसान ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ लेने वाले आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए।
  • लाभार्थी किसान के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • ऐसे किसान जिसके पास भूमि संबंधित सभी दस्तावेज हैं, केवल उन्हें ही लाड़का शेतकरी योजना का लाभ दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • भूमि संबंधी दस्तावेज
  • पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

ऐसे करें आवेदन

  • लाड़का शेतकरी योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर लाड़का शेतकरी योजना रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर, ओटीपी, आधार कार्ड नंबर तथा खेती का विवरण दर्ज करें। सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब लॉगिन करके एप्लीकेशन लाड़का शेतकरी योजना के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई पर्सनल जानकारी जैसे – नाम, पता, आधार नंबर, खेती का वर्णन तथा बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करें।
  • अब मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दे तथा अंत में सबमिट पर क्लिक करें।

ऐसे चेक करें लाड़का शेतकरी योजना लिस्ट

जब सरकार द्वारा यह योजना को लागू कर कर दिया जाएगा और आवेदन प्राप्त होने के बाद इसकी लिस्ट जारी की जाएगी, तो इस लिस्ट को आप पर निम्नलिखित तरीके से चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Login करना होगा।
  • उसके बाद मेनू में एप्लीकेशन मेड Earlier को चूस करें। जानकारी दर्ज कर सर्च पर क्लिक करें।
  • अब लाड़का शेतकरी योजना लिस्ट और आवेदन की स्थिति आपके सामने ओपन हो जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment