WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Mukhyamantri Digital Seva Yojana: प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा स्मार्टफोन, जानें रजिस्ट्रेशन और आवेदन का तरीका

Mukhyamantri Digital Seva Yojana:राजस्थान सरकार ने राजस्थान राज्य की सभी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत, राजस्थान राज्य के 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को निःशुल्क स्मार्ट फोन का लाभ प्राप्त होगा। इसके तहत, राजस्थान सरकार सभी महिलाओं को निःशुल्क स्मार्ट फोन उपलब्ध कराएगी।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana

वित्तीय वर्ष 2023 के बजट भाषण में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की शुरुआत की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं को मुफ्त स्मार्टफोन प्रदान करने की बात कही गई थी। अब सरकार इस योजना के तहत राज्य की सभी 1.35 लाख जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन वितरित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार 1200 करोड़ रुपए का व्यय करेगी। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र परिवारों को घर बैठे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे आसानी से योजनाओं का लाभ उठा सकें।

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की महिलाओं को निःशुल्क मोबाइल फोन प्रदान करना है, ताकि वे भी अन्य महिलाओं की तरह डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें। इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले स्मार्टफोन पूरी तरह से मुफ्त होंगे, अर्थात् लाभार्थी महिलाओं को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं घर पर रहते हुए ऑनलाइन सेवाओं और वैश्विक गतिविधियों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगी। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना प्रदेश की महिलाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

योजना का लाभ

  • यह योजना सभी सरकारी योजनाओं की पहुंच महिलाओं तक सुनिश्चित करेगी, जिससे वे सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगी।
  • इस योजना के अंतर्गत योग्य महिलाओं को स्मार्टफोन मुफ्त में प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत मोबाइल फोन में तीन वर्षों तक मुफ्त इंटरनेट कनेक्टिविटी और कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले मोबाइल फोन में प्रमुख योजनाओं की एप्लिकेशन स्थापित की जाएगी। इस एप्लिकेशन के माध्यम से महिलाएं सरकार की योजनाओं के बारे में नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार होगा और वे घर बैठे डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकेंगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • कुट्टी मशीन का बिल
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • पशुओं का इंश्योरेंस
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज

योजना के लिए पात्रता

  • मुखिया महिला राजस्थान की निवासी होनी चाहिए।
  • महिला के पास जन आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • उन्हीं परिवार के मुखिया महिला को मोबाइल फोन दिया जाएगा जिनका वार्षिक आय 2 लाख से कम हो।
  • चिरंजीवी योजना के अंतर्गत पंजीकृत परिवारों के मुखिया महिलाओं को ही मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • जन आधार कार्ड मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के साथ लिंक होना जरूरी है।

योजना के लिए आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment