WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Sasta Gas Cylinder Yojana: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम नायब का तोहफा! 40 लाख परिवारों को केवल 500 रूपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

Sasta Gas Cylinder Yojana: हरियाणा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभाव से आज हमारे देश की लगभग हर रसोई में गैस सिलेंडर मौजूद है। गैस सिलेंडर की सहायता से महिलाओं को खाना बनाने में काफी आसानी हुई है। पहले के समय में महिलाओं को कच्चे चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता था, जिसके कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बीते वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से इस समस्या से निजात पा ली गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण तथा शहरी इलाकों के बीपीएल परिवारों की महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए थे।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम का तोहफा

आज के समय में महिलाएं गैस सिलेंडर का उपयोग कर आसानी से खाना बना रही है। आने वाले रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने एक बड़ा ऐलान किया है। नायब सिंह ने कहा कि 12 लाख बहनों को अब गैस सिलेंडर केवल ₹500 में उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि ऐसे 40 लाख परिवार जिनकी आए एक लाख 80 हजार रुपए से कम है, उन्हें इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

हर घर में पहुंचा गैस कनेक्शन

हरियाणा के वर्तमान सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हर घर में गैस का कनेक्शन पहुंचने का काम किया है। पिछले सालों में हरियाणा के पूर्व प्रधान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी हरियाणा की हर रसोई तक गैस कनेक्शन को पहुंचाने की व्यवस्था की है। हम भी इसी कड़ी में अपनी बहनों के लिए फ्री गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएंगे।

जैसा कि आप जानते हैं हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं शायद इनको देखते हुए ही सरकार आम जनता को लुभाने के लिए सभी कोशिश कर रही है। इस कड़ी में सीएम नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को ₹500 में सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही।

महिलाओ और विद्यार्थियों के लिए घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की महिलाओ और विद्यार्थियों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह को 10 करोड रुपए की धनराशि देने का प्रस्ताव रखा है जिससे महिलाएं अपनी आजीविका को सुदृढ़ तरीके से चल सकेगी और आत्म रूप से निर्भर बन सकेगी।

इसके साथ ही उन्होने कहा कि देश के छात्रों को उच्चतर शिक्षा के लिए विशेष मदद प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 51,005 छात्राओं को 20 करोड़ 28 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा, जिससे वह अपनी पढ़ाई में आगे बढ़ सके और उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment